रिपोर्ट :- ब्रजेश दुबे :-
कैमूर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय कैमूर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गणित दिवस -2023 का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। इस मौके पर संस्थान में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग एवं बिहार काउन्सिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान द्वारा श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथेमैटिक्स 2023 प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन दिनांक 05 नवम्बर 2023 को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इस आयोजन समारोह में सस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रतिभागियों के अविभावक उपस्थित रहे पुरस्कार वितरण समारोह में कक्षा आठ से तृतीय , चतुर्थ, एवं पंचम स्थान क्रमशः प्राची गुप्ता , प्रभात पाल एवं हिमांशु कुमार को तथा कक्षा नौ से अनमोल आनंद, एवं सारांश श्रीवास्तव को क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ जिला स्तरीय स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर वाई कुमार द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, प्रसस्ति पत्र एवं मैडल से पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर वाई कुमार ने सभी उत्तीर्ण छात्र, छात्राओं को बधाई दी और आगे बढने की प्रेरणा दी | प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नोडल पदाधिकारी डॉ रजनेश कुमार, संस्थान के सह- प्राध्यापक डॉ. रवीश कुमार श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार एवं अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया |





