विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़” के तहत संगोष्ठी का शुभारंभ!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़” के तहत संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ, कई प्रतियोगिता में प्रतिभावानों ने मारी बाजी

कैमूर। सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में “विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़” के संगोष्ठी का शुभारंभ नोडल पदाधिकारी डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने किया। उन्होंने पिछले चार दिन के कार्यक्रम की उपलब्धि का रिपोर्ट प्रस्तुत किया। साथ ही 2047 तक देश के पूर्ण विकसित होने के लक्ष्य हेतु सभी को अच्छी सोच और समझ से कार्य करने और वृहद स्तर पर जन जागरूकता पैदा करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा की उपस्थिति रही। सभी श्रेणी के विजेता छात्रों और छात्राओं को सर्टिफिकेट और पेन के साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ महेश प्रसाद ने सम्मानित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजनंदिनी, द्वितीय स्थान श्वेता सोनी और तृतीय स्थान कृतिका मोदी को मिला। स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान अंजली, द्वितीय स्थान अजीत कुमार को और तृतीय स्थान राजकुमार सिंह को मिला। चार श्रेणियों में हॉफ मैराथन दौड़ के विजेता सम्मानित हुए। लड़कियों में प्रथम स्थान रिश्ता कुमारी, द्वितीय चंदा कुमारी और तृतीय स्थान रजनी कुमारी । लडको में प्रथम स्थान पिंटू कुमार, द्वितीय कृष्णा कुमार और तृतीय स्थान पर शेरू सुलेमानी। एनसीसी के दौड़ में प्रथम स्थान पर मुन्ना कुमार यादव, दूसरे स्थान पर अखिलेश यादव और तीसरे स्थान पर गौतम कुमार को सम्मानित किया गया। बचे सभी छात्रों के रेस में प्रथम स्थान पर विष्णु कुमार, द्वितीय स्थान पर प्रिंस और तीसरे स्थान पर अमरजीत को सम्मानित किया गया। आईडिया फोर विकसित भारत में प्रथम स्थान सोनम कुमारी, द्वितीय स्थान अजीत कुमार पटेल और तृतीय स्थान सूरज तिवारी को मिला। अध्यक्ष भाषण में डॉ महेश प्रसाद ने छात्रों को सदा सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ संगीता सिंह ने दिया। जिन्होंने सभी छात्रों और छात्राओं से अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर काम करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ धनंजय कुमार, डॉ सीताराम पंडित, डॉ सुमित कुमार राय, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ सोमेश शशिऔर शोध छात्र श्री नन्द लाल, वॉलंटियर्स में गोल्डन, अंकित, सिंघम, अतुल, मौसम और सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Join us on:

Leave a Comment