लोजपा(R) के MP/MLA/MLC ने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपे!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद, विधान पार्षद एवं विधायकों ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 14 अक्टूबर 2026 :- बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के

लिए जमुई के सांसद श्री अरूण भारती के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद, विधान पार्षद एवं विधायकों ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में सौंपा।

जमुई के सांसद श्री अरूण भारती, गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार, विधान पार्षद

श्री अशरफ अंसारी, विधायक श्री मुरारी गौतम, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री

सुरेंद्र विवेक सहित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अन्य सांसद, विधान पार्षद एवं

विधायकों ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को

सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

Join us on: