कैमुर अभी भी 13 पंचायत भवन का निर्माण अधर में, पूरा कराने का मंत्री ने दिया टास्क!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को सुरेंद्र राम, मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, कैमूर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई और निम्नवत दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री महोदय का स्वागत किया गया। उसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा विभागवार संबंधित पदाधिकारियों से अपने-अपने विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में प्रभारी मंत्री को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। बारी बारी से सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 अंतर्गत कुल प्राप्त 18 पंचायत सरकार भवन निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 05 पंचायत सरकार भवन का कार्य पूर्ण हुआ है, शेष 13 अभी निर्माणाधीन है। मंत्री महोदय द्वारा जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment