कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शुक्रवार को सुरेंद्र राम, मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, कैमूर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई और निम्नवत दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री महोदय का स्वागत किया गया। उसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा विभागवार संबंधित पदाधिकारियों से अपने-अपने विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में प्रभारी मंत्री को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। बारी बारी से सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। पीएचइडी विभाग की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री महोदय द्वारा खराब चापाकल का जल्द से जल्द मरमती करने का निर्देश दिया गया। वही सामाजिक सुरक्षा शाखा की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हैं कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री महोदय द्वारा अपूर्ण सामुदायिक भवन को पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सहकारिता विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक 17302.97 धान क्रय किया जा चुका है। माननीय मंत्री महोदय द्वारा ज्यादा से ज्यादा धान क्रय करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देशित किया गया। श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री महोदय द्वारा कैंप कर ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों का निबंधन करने का निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा सभी सदस्य गणों को अपनी-अपनी समस्या विभागीय पदाधिकारी के समक्ष रखने को कहा गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को माननीय सदस्यगण से प्राप्त समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त , निदेशक डीआरडीए, नजारत वरीय उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी , जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




