बेगूसराय- मोकामा में विदेशी शराब के साथ बेगूसराय का तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा में विदेशी शराब के साथ बेगूसराय का तस्कर गिरफ्तार किया गया है! उक्त तस्कर की गिरफ्तारी हाथीदह थाना क्षेत्र के राजेंद्र सेतु टेम्पो स्टैंड से हुईं है!
हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया की ट्रेन से शराब लेकर किसी शख्स के उतरने की गुप्त सूचना प्राप्त हुईं थी, जिसके आलोक में पुलिस ने घेराबंदी की और सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति को चिन्हित करते हुए हिरासत में लेकर ज़ब तलाशी ली गई तो उसके पास एक बड़े से बैग में कपड़ा रखा मिला जिसके अंदर 18 बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की गई! उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया! उक्त तस्कर की पहचान बेगूसराय के सिंघौल थाना के डुमरी निवासी सुधीर कुमार पिता लक्ष्मी तांती के रूप में हुईं है!
गिरफ्तार तस्कर ने बताया की वो शराब लेकर झारखंड के जसीडीह से आ रहा था और ट्रेन से उतरकर बेगूसराय के लिए निकला था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया!

बाइट :- शराब तस्कर

Join us on:

Leave a Comment