बेगूसरायफिर चोरी की बड़ी वारदात , चोरों ने नगद, सोनाचांदी के जेवरात और कई सामानो पर किया हाथ साफ!

SHARE:

प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में चोरी और डकैती की कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। और लगातार बेगूसराय शहर में चोरी और डकैती की घटना हो रही है। जिससे लोगों में काफी दहशत बना हुआ है। दरअसल बेगूसराय में लगातार कई दिनों से डकैती और चोरी की घटना घट रही है। दरअसल बीती रात बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बीते रात अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुरा घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड नंबर 10 की है। जहां घर बना कर रह रहे समस्तीपुर जिले के पतैलिया निवासी पंकज कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पंकज कुमार रात में बारात गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और सभी लॉकर को तोडकर करीब एक लाख रुपए नगद, 100 ग्राम सोने का आभूषण एवं 400 ग्राम चांदी का आभूषण चोरी कर ले भागे। सुबह में घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्राइवेट शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी माला कुमारी मध्य विद्यालय लडुआरा में शिक्षिका है, जो फिलहाल अपने मायके में रह रही है। रात में हमारे बहन के देवर की शादी थी। जिसमें हम करीब 11:30 बजे अलौली बारात गए थे। सुबह में 3:45 बजे आए तो घर का ताला टूटा देखा। और चोरों ने कुल चार ताला को तोड़ा और कमरे में प्रवेश कर गए। इसके बाद एक अलमीरा, एक गोदरेज, दीवान, ट्रंक एवं ड्रेसिंग टेबल को तोड़कर सब सामान बाहर निकाल दिया। चोरों ने सभी सीसीटीवी कैमरा को जहां तोड़ दिया, वहीं सीसीटीवी का डीवीआर लेकर चल गए। सबसे हद तो यह हुई कि अपराधियों ने गुल्लक में जमा किया गया खुदरा पैसा भी नहीं छोड़ा तथा उसे भी तोड़कर निकाल लिया। घटना की सूचना पर सिंघौल सहायक थाना को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है।

बाइट- पंकज कुमार, पीड़ित
बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment