मंत्री पद की लालच में परिवार व पार्टी को दिया धोखा: चिराग!

SHARE:

टिंकु कुमार

समस्तीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान आज अपने आशीर्वाद यात्रा को लेकर समस्तीपुर पहुंचे जहां पटोरी मोरवा होते हुए उनकी आशीर्वाद यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। इस मौके पर समस्तीपुर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद चिराग पासवान ने कहा कि चाचा पशुपति पारस ने मंत्री पद की लालच में आकर परिवार और पार्टी को धोखा दिया ।

साथ ही उन्होंने स्वर्गीय राम विलास पासवान के पीठ पर खंजर भोंकने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा लगातार पार्टी और नेताओं को नुकसान पहुंचाया गया। नीतीश कुमार के द्वारा पैर खींचने का काम किया गया और आज पशुपति कुमार पारस नीतीश कुमार की गोद में जाकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे साथ ही उन्होंने दावा किया कि जेडयू के भीतर आने वाले वक्त में बड़ी टूट होगी । जनता दल यूनाइटेड के नेता और कई विधायक उनके संपर्क में है।

Join us on:

Leave a Comment