रिपोर्ट – निभाष मोदी
एक रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से मगध विश्वविद्यालय के बीए पार्ट वन पार्ट टू और पार्ट थर्ड के चार लाख कॉपी बरामद हुए हैं, इस कॉपी को रिटायर्ड प्रोफेसर एक ट्रक में लोड कर कहीं भेजने की कवायत में जुठे थे, हालांकि प्रोफेसर के मुताबिक कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है लेकिन सबाल यह उठता है कि चार लाख कॉपियां एक रिटायर प्रोफेसर के घर आखिर कैसे और क्यों ?क्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इस लायक भी नहीं कि इस कॉपियों का मूल्यांकन कर सकें,
ताजा मामला भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना मिल रोड स्थित रिटायर प्रोफेसर अंजनी कुमार ठाकुर के घर का है जहां मगध विश्वविद्यालय के पार्ट वन पार्ट टू और पार्ट थर्ड सेशन इक्कीस बाईस की चार लाख कॉपियां ट्रक में लोड की जा रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली और पुलिस उसे ट्रक के पास पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया फिर जब रिटायर प्रोफेसर अंजनी कुमार ठाकुर से पूछताछ की गई तो पता चला एक कॉपी के मूल्यांकन के लिए उन्हें पंद्रह से सतरह रुपए की राशि विश्वविद्यालय के द्वारा दी जाती है इसलिए वह कुछ लोगों को एकत्रित कर ऐसे कोपयों का मूल्यांकन करते हैं साथ ही उन्होंने बताया की कॉपी का मूल्यांकन हो चुका है अब उसे वापस मगध विश्वविद्यालय भेजा जा रहा था यह कॉपी इक्कीस बाईस सेशन का है।
वही कॉपी पकड़े जाने के बाद अब पुलिस जांच कर रही है और मगध विश्वविद्यालय के पदाधिकारी से भी पुलिस बात कर रही है वही सही होने पर कॉपियां को रिलीज किया जाएगा अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतनी कॉपियां आखिर एक रिटायर्ड शिक्षक के पास विश्वविद्यालय कैसे भेज दी।




