औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम स्किलनेस्ट का आयोजन किया गया।

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

आज दिनांक 18 दिसंबर 2023 (सोमवार) को लीलादीप नारायण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरारी भागलपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर एवं भागलपुर केवाईपी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में जिले मे चलाए जा रहे कुशल युवा केंद्र में गुणवत्ता को उन्नत एवं संचालन को सुदृढ़ करने हेतु केंद्र के प्रशिक्षकों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम स्किलनेस्ट का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री भरत जी राम, सहायक निदेशक(नियोजन), भागलपुर, डाॅ गौरव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, कानून एवं व्यव्स्था, भागलपुर एवं डाॅ देवेन्द्र कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, टी. एम. बी. यु. भागलपुर थे।
सभी अतिथियों, नियोजन पदाधिकारी श्री रोहित आनंद, आईटीआई संस्थान के प्रिन्सिपल ईर. कुमार विकास रजक, मोटिवेशनल स्पीकर श्री विकास सिंह एवं कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों ने मिलकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी अतिथियों का स्वागत भागलपुरी चादर और पौधा देकर किया गया।
एक केंद्र प्रशिक्षक द्वारा अँग्रेजी में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया तथा दो केंद्र प्रशिक्षकों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। तत्पश्चात प्रो. देवेन्द्र कुमार ने संवाद कौशल पर अपना व्याख्यान दिया और कहा कि आज के समय की सबसे बड़ी मांग है कि आपको संवाद कौशल का ज्ञान हो।
फिर पुलिस उपाधीक्षक डाॅ गौरव कुमार ने सभी पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि हर किसी को जोहारी विंडों तकनीक के बारे में सबको पता होना चाहिए जिससे वो खुद के साथ दूसरों का भी सही से आंकलन कर सकें, उन्होंने कहा की पुरुष तब सही मायने पुरुष है जब एक महिला उनके संरक्षण में खुद को सुरक्षित महसूस करे। प्रशिक्षकों से उन्होंने निवेदन किया कि आप अपने ज्ञान को साझा करना सीखें और सिखाएँ और विद्यार्थियों को अपने हिसाब से टैग ना दें और बिना किसी तरह के भेद-भाव के उन्हें समान भावना से प्रशिक्षण दें। हमें किसी से भी किसी भी उम्र में सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हमें रिस्क टेकर बनना चाहिए, हार्ड स्किल तो सबके पास होता है पर हमें सॉफ्ट स्किल पर भी समान रूप से ध्यान रखना चाहिए और सीखते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में रोजगार की कमी नहीं है पर कामगारों की कमी जरूर है, हम समय के हिसाब से खुद को हुनरमंद नहीं बना रहे इसलिए हमें बेरोजगारी देती है।
श्री भरत जी राम सभी को कुशल युवा कार्यक्रम योजना के सफलतापूर्वक 7 वर्ष पूरा होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं बताया कि जल्द ही इसके प्रमाण पत्र की सभी निविदा पर होने वाली सरकारी बहाली में मान्य होगा।अपने व्याख्यान में संवाद कौशल और व्यावहार कौशल पर चर्चा की और अपने अँग्रेजी शब्दकोश को मजबूत करने के तरीकें बताये। उन्होंने संवाद कौशल को मजबूत बनाने के लिए 3H के सूत्र दिए जिसका मतलब हेड, हार्ट और हैंड है और कहा कि चेतन और अचेतन मस्तिष्क दोनों ही शामिल होता है हमारे व्यावहार में।
यदि आप Digital World, Artificial Intelligence, तकनीकि ज्ञान, 21वीं सदी के स्कील के साथ Global World के साथ कदम से कदम मिलाना चाहते है तो युवाओ को कुशल युवा कार्यकम से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। इसका कोर्स डिजाईन न सिर्फ शैक्षणिक के Curriculum का हिस्सा है बलकि यह प्रतियोगी परीक्षाओं में भाषा कौशल, कम्प्युटर ज्ञान, तकनीकि ज्ञान के साथ-साथ जीवन मुल्यों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है। इसी कड़ी में ओयोजित यह कार्यकम जागरूकता के साथ-साथ एक नये बदलाव प्रेरित और अपील करता है।
कार्यक्रम के दौरान 10 प्रश्नों की एक प्रश्नावली भी सभी प्रशिक्षकों को दी गई थी जिसमें प्रथम तीन स्थान पाने वाले पाँच प्रशिक्षकों प्राची शर्मा, चन्दना चौधरी, मेघा आनंद, मुस्कान गुप्ता एवं अजय कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुशल युवा केंद्र संचालक श्री बीजोय आंनद ने किया।
मौके पर जिला कौशल प्रबंधक विवेक कुमार एवं रजी अहमद, जिला कौशल एक्सपर्ट सुशील पांडे, कौशल विकास केंद्र संचालक लब कुमार, पुरूषोत्तम कुमार, निवास सिंह, आतिफ रजी, चन्दना चौधरी, नियोजनालय के मणिकांत एवं जैकी सहित 50 से अधिक प्रशिक्षकगण मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment