बेगूसराय में अपराधियों ने महिला को मारी गोली,भीड़ ने अपराधी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले!

SHARE:

:- रिपोर्ट-प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो ने एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-एक के रजौली बिंद टोली की है। घायल महिला की पहचान शंकर पासवान की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया जाता है कि अनीता देवी अपने घर से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान चमथा रजौली कुर्मा बांध के समीप ही गांव के अमरेश कुमार एवं एक अन्य ने गोली मार दिया जो गोली अनिता देवी के कमर में लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर हम लोग जब दौड़े तो दोनों अपराधी वहां से पिस्तौल फेंक कर भागने लगा लेकिन हम लोगों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को हथियार सहित बछवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। परिजनों का कहना है की पांच कट्ठा जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर विवाद करने वाले लोगों के द्वारा साजिश कर भाड़े के अपराधी से गोली मरवाया है। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए पहले बछवाड़ा सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी जहां से दो आरोपी को हथियार सहित हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बाइट- परिजन
बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment