मजदूर यूनियन के संयुक्त त्रिवर्षीय अधिवेशन में पहुँचे नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन / ऑफिसर्स ऑर्गेनड्राशन का त्रिवर्षीय अधिवेशन का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन / ऑफिसर्स ऑर्गेनड्राशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया… इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष के नेता BJP विजय कुमार सिन्हा ने शिरकत की इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन / ऑफिसर्स ऑर्गेनड्राशन के महामंत्री मनीष कुमार ने बताया कि यह ऑर्गेनड्राशन काम करने वाले कर्मचारियों के हितों की सदैव रक्षा करती है . .मनीष कुमार ने बताया कि बैंक में बड़ी संख्या में स्टाफ की कमी है जिसके वजह से फ्रॉड की घटनाएं घट रही है जब तक स्टाफ की कमी को पूरा नही किया जाएगा तब तक फ्रॉड की घटनाओं को रोकना मुश्किल है . . लंबे समय के बाद उतर बिहार ग्रामीण बैंक को लाभ हुआ है और इसके लाभ का सिलसिला और बढ़ते जाएगा .. भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन / ऑफिसर्स ऑर्गेनड्राशन के मंत्री व वितीय क्षेत्र के प्रभारी गिरीश आर्य ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जहाँ सेटलमेंट से पहले कई बार बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते थे लेकिन पहली बार 7 अक्टूबर को सेटलमेंट हुआ है जिसमे वर्तमान में काम कर रहे बैंक के कर्मचारी और अधिकारियों को काफी ज्यादा फायदा हुआ है इसमें रिटायर्ड किये हुए को भी फायदा हुआ है .. इस अधिवेशन में प्रतिपक्ष के नेता BJP विजय कुमार सिन्हा ने भी भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन / ऑफिसर्स ऑर्गेनड्राशन के लोगों का उत्साहवर्धन की और इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार के नीतियों का जमकर आलोचना की और नरेंद्र मोदी के नीतियों का जमकर तारीफ की

बाइट :- गिरीश आर्य ,मंत्री व वितीय क्षेत्र के प्रभारी (भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन / ऑफिसर्स ऑर्गेनड्राशन)

बाइट :- मनीष कुमार महामंत्री ( भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन / ऑफिसर्स ऑर्गेनड्राशन)

Join us on:

Leave a Comment