गिरीराज सिंह ने लोगों को झटका मीट खाने खिलाने का दिलाया शपथ!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में है। दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को हलाल नहीं बल्कि झटका वाला मीट खाने के लिए संकल्प दिलाया है । गिरिराज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग हलाल मीट बेचते और खाते हैं यह उनका अपने धर्म के प्रति समर्पण है जिसका वह सम्मान करते हैं। सनातन धर्म में भी बलि प्रथा है जहां झटके से बलि दी जाती है तो सनातन धर्म के लोगों को भी हलाल मीट नहीं बल्कि झटका वाला मीट खाना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों को गिरिराज सिंह ने संकल्प दिलाया कि आज के बाद हलाल मीट नहीं खाएंगे और सिर्फ झटका वाला ही मीट खाएंगे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने लोगों से अपील किया कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए रोज युवा मंदिर जाए तभी यह सनातन धर्म मजबूत होगा। सनातन धर्म में चींटी को जहां गुर दिया जाता है वहीं वृक्षों को भी पानी दिया जाता है। ग्रामीणों को झटका वाला मीट खिलाने का संकल्प दिलाने वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि गिरिराज सिंह लगातार सनातन धर्म की मजबूती के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment