जहानाबाद- आत्महत्या की नियत से नई नवेली दुल्हन ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर सबको हैरत में डाल दिया।मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर-डीह का है। दरअसल मखदुमपुर डीह मुहल्ले में एक नई नवेली दुल्हन पहले दिन ही आत्महत्या करने की नीयत से दूसरी मंजिल से छलाँग लगा दी। गनीमत ये रही कि लड़की की जान बच गई। लड़की ने ससुराल में रहने से मना के दिया। लड़की का कहना है कि मेरी मर्जी के बगैर मेरी माँ ने जबरदस्ती शादी करा दी। अब वो इस शादी के बंधन में नहीं रहना चाहती है। लड़की ने बताया कि वो किसी और से प्रेम करती हैं और उसी से शादी करना चाहती थी लेकिन मेरे घर वालो ने दबाव बना कर जबरदस्ती शादी करा दी। इधर लड़के के पिता मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि वे अपने बेटे की शादी पटना जिले के सिगुढ़ी निवासी गफरुद्दीन अंसारी उर्फ लल्लू की बेटी से की थी। 14 दिसंबर को बारात लेकर सिगुढ़ी पहुंचे शादी की सारी रश्म पूरी होने के बाद विदाई करा दुल्हन लेकर हमलोग मखदुमपुर अपने घर पहुंचे। कुछ ही घण्टे बीतने के बाद लड़की ने आत्महत्या करने की नीयत से बिल्डिंग से छलांग लगाकर नीचे गिर गई। आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने नॉर्मल हालात बताया। इलाज के बाद लड़की को उसके भाई और बहन के साथ घर लाया गया। जहां लड़की ने बताया कि वो ससुराल में नहीं रहना चाहती है। ये शादी उसके मर्जी के बगैर हुई। इसके बाद लड़के के पिता मोहम्मद तैय्यब ने प्रशासन का सहारा लिया और लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस पहुंचे ही मोहल्ले में लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी जहां तरह तरह के चर्चो से माहौल गरमाया हुआ है। इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Byte – दुल्हन
दूल्हे का पिता

Join us on:

Leave a Comment