कैमूर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा कदारमुक्त सम्पन्न

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर में पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा 16 परीक्षा केंद्र पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुई। भभुआ अनुमंडल में 13 मोहनिया में 3 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। दो पालीयों में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा सभी परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।भभुआ अनुमंडल के 13 परीक्षा केंद्र जबकि मोहनिया अनुमंडल के तीन परीक्षा केंद्र पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा आयोजित हुई।पहली पाली में 6788 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।जिसमें 1596 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।परीक्षा की दूसरी पाली में 6920 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 1535 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई। परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी ली गई। सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी और जैमर भी लगाए गए थे। जिले में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्र पर रविवार को आयोजित हुई पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में जिले के प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी का सराहनीय योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment