फौकानिया मौलवी परीक्षा के लिए कैमूर डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना से आयोजित फौकानिया मौलवी परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र चयन का निर्देश दिया गया है। इस बारे में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी को निर्देशित किया है।जिसमें कहा गया है कि फौकानिया एवं मौलवी के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की जानी है।परीक्षा केंद्र चयनित कर केंद्र अधीक्षक का नाम एवं मोबाइल संख्या उनके बैंक खाता संख्या सभी विवरणी के साथ उपलब्ध कराया जाए।परीक्षा केंद्र निर्धारित करते समय मुख्यालय में अवस्थित मदरसा को यथासंभव प्राथमिकता दी जाए। वर्ग फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र हो तथा बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाया जाए।परीक्षा में साइंस एवं कॉमर्स संकाय का जिला में छात्र एवं छात्राओं का एक-एक केंद्र का ही चयन किया जाए। क्योंकि उक्त संकाय में छात्र-छात्राओं की संख्या कम है।जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र के चयन हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है।जिसमें पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी जिला के मदरसा शिक्षक संघ के अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है।जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी सदस्य सह संयोजक बनाए गए हैं।परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें