दर्दनाक हादसा मे गर्भवती महिला एवं 3 वर्षीय पुत्री की मौत!

SHARE:

अनमोल कुमार

पटना साहिब महात्मा गांधी क्षेत्र पाया संख्या 43 के पास एक गर्भवती महिला बबीता देवी और पति राजेश राय के साथ अपनी 3 वर्षीय पुत्री का इलाज कराने बाइक से पटना की ओर आ रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक में धक्का मार दिया जिसके कारण गर्भवती महिला और उसकी पुत्री की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।

आलमगंज पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और घायल पति का इलाज हाजीपुर अस्पताल में कराया जा रहा है l पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है l इस दुर्घटना से गांधी सेतु घंटों तक जाम रहा है अफरा तफरी का माहौल बन गया l

Join us on:

Leave a Comment