निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर जिले में आज से शिक्षक नियोजन को लेकर काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई ,अब जल्द ही नियोजन की प्रक्रिया पूरी कर नियोजित शिक्षकों को अपने नियोजित विद्यालय में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा , जिसको लेकर भागलपुर के 2 विद्यालयों मारवाड़ी पाठशाला और नवस्थापित जिला स्कूल में सेंटर बनाया गया है, नियोजन को लेकर दोनों सेंटरों पर बड़ी संख्या में काउंसलिंग में छात्र और शिक्षक शामिल हुए

भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला काउंसलिंग सेंटर पर शाहकुंड के विभिन्न स्कूलों में नियोजन को लेकर काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए , इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गणित, साइंस, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए नियोजन की प्रक्रिया की गई, नियोजन के प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आवासीय सहित सभी कागजातों की जांच बारीकी से की गई।




