रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
:_पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न पंचायतों में चलाई जा रही है ‘विकसित भारत संकल्प यात्र रथ
इसी दौरान पूर्वी चम्पारण जिलें के मुख्यालय में कचहरी चौक स्थित जगदम्बा मंदिर परिसर में एवं चांदमारी चौक स्थित के.जी पेट्रोलियम कैम्पस मे केंद्र सरकार द्वारा संचालित 17 जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को विकसित भारत संकल्प को LCD TV के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। इस अवसर पर दो लोगों को प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के तहत दस दस लाख रुपये की लोन दी गई।
जिसमे एक विशाल कुमार और दूसरा प्रभावती देवी शामिल।
वही इस दौरान पूर्व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने स्वयं उपस्थित रह कर योजनाओ का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया ।
उन्होंने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार शोषित व वंचित लोगों के साथ समाज के हर वर्गों के लोगो के लिए योजनाएं चला रही है ।
साथ ही परिसर में केंद्र प्रायोजित योजनाओ के लिए कई स्टॉल भी लगाया गया था ।
जिसमें बैंक, जन औषधि,उजाला योजना के तहत गैस कनेक्शन , आयुष्मान भारत कार्ड समेत कई योजनाओं की जानकारी के साथ वंचित लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया ।
ताकि उनको भी इसका लाभ मिल सके ।
इस मौके पर भारत सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी कार्यक्रम स्थल आये, उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सार्वजानिक तौर पर प्रशांस करते हुए अपनी बातें भी रखी।
मौके पर चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों का नि:शुल्क इलाज और मुफ्त दवा का वितरण किया गया।
बैंक लोन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर विशेष जानकारी ग्रामीणों एवं लोगों को दी गई
साथ ही डाक विभाग द्वारा 45 नया खाता खोला गया।
आपको बतादें की विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ का उद्देश्य है इसके मध्यम से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देना। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है।
समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों महिला एवं पुरुषों को आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान योजना, विश्वकर्मा योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी चलचित्र और सम्बंधित अधिकारियों द्वारा दी गई,
जिससे लाभार्थियों के बीच काफी उत्सुकता और खुशी देखीं गई।
डेस्क बाइट :——- राधा मोहन सिंह सांसद मोतिहारी।




