मोतिहारी – वाह रे शराबबंदी,प्रमुख पति का शराब पार्टी का वीडियो वायरल,पुलिस करवाई में जुटी!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार


:__बिहार में भले ही कहने के लिए पूर्ण शराबबंदी है लेकिन आजकल रसुददार व जनप्रतिनिधियो के पार्टी में जाम छलकते वीडियो खूब वायरल हो रहा है । दरभंगा डीएमसीएच के शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे मे हड़कम्प मचा ही था कि मोतिहारी में एक सोशल मीडिया पर शराब पार्टी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।वाइरल वीडियो सोशल मीडिया पर चकिया प्रखंड प्रमुख व कुछ पंचायत समिति सदस्य व समर्थक के बीच चलने की बात कही जा रही है ।वाइरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल हो रहा है ।लोग तरह तरह के चर्चा कर रहे है ।लोग कह रहे है कि प्रखंड प्रमुख के असविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला कुछ प्रखंड में सदस्यों को लेकर नेपाल सैर पर पक्ष विपक्ष निकले है तो कुछ लोग शराबबंदी का धज्जियां उड़ाते हुए घर पर ही सदस्यों के साथ पार्टी करने में जुटे है ।वाइरल वीडियो को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है ।वही पुलिस करवाई में जुट गई है।

मोतिहारी के चकिया प्रखंड के एक् शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होरहा है ।वाइरल वीडियो चकिया प्रखंड प्रमुख पति का बताया जा रहा है ।वाइरल वीडियो का मेरा चैनल पुष्टि नही करता है ।लेकिन वाइरल वीडियो में प्रमुख पति के सामने टेबल पर शराब की बोतल रखी हुई है ।वही शराब के साथ कबाब व ग्लास में पैग भी दिखाई दे रहा है ।कुछलोग शराब पार्टी में बात चीत भी करते सुने जा रहे है ।वही शराब पार्टी में फिल्मी गाना भी बजते सुनी जा रही है ।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खूब ट्रॉल हो रहा है ।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस करवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment