रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!
:_पिछले तीन दिनों से गायब बैंक कर्मी को मोतिहारी पुलिस ने किया सकुसल बरामद
गुरुवार की संध्या बैंक से लौटने के क्रम में अपराधियों ने बैंक के कैशियर को कर लिया था अगवा
बैंक मैनेजर के आवेदन पर पिपराकोठी पुलिस अपहृत बैंक के कैशियर की कर रही थी तलाश और लगातार जारी था छापेमारी
आज गायब बैंक कर्मी ने बेहोशी की हालत में अपने परिजनों को सुगौली के रेलवे गुमटी पर होने की कही थी बात और पुलिस व परिजनों ने बैंककर्मी को बेहोशी की हालत में कर लिया बरामद
बुरी तरह से घायल व बेहोश बैंककर्मी का सदर अस्पताल मोतिहारी में चल रहा है इलाज
बैंककर्मी के होश में आने के बाद मामले का होगा खुलासा
मोतिहारी के जीवधारा के बैंक ऑफ इंडिया में पोस्टेड था अपहृत कैशियर कुंदन कुमार
ड्यूटी से घर लौट रहा बैंक ऑफ़ इंडिया का कैशियर अचानक हुआ गायब, हुए बरामद।
मोतिहारी। बैंक ऑफ इंडिया जीवधारा का कैशियर घर जाने के दौरान रास्ते से गायब हो गया है। शाखा प्रबंधक के आवेदन पर पीपरा कोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।हालाँकि गायब कैशियर का पीपरा थाना क्षेत्र से बाइक पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस कई बिन्दुओ पर वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है। वहीँ पुलिस कैशियर के बरामदगी को लेकर छापेमारी में जुटी है।
पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के जीवधारा बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कार्यरत कैशियर कुंदन कुमार गुरुवार शाम से अचानक गायब बताए जा रहे है। वे बैंक ड्यूटी कर वापस घर लौटने के दौरान गायब बताए जा रहे है। वही पीपरा पुलिस ने गायब कैशियर का लावारिस हालत में बाइक बरामद किया है। वही शाखा प्रबंधक के आवेदन पर पीपरा कोठी पुलिस गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है। पुलिस कई बिन्दुओ पर गहनता से जांच करते हुए छापेमारी में जुटी है। कैशियर ने बैंक से निकलने के बाद अपने पत्नी को फोन किया था। उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है।
मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि शाखा प्रबंधक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस कैशियर के परिजन से सम्पर्क कर जानकारी में जुटी है। वही पुलिस वैज्ञानिक तरीके से कैशियर के सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी ।
बाइट :—— बैंककर्मी के परिजन
बाइट :—— बैंककर्मी के परिजन
बाइट :—— श्रीराज सदर डीएसपी मोतिहारी




