नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग की टीम ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर एक मुखिया समेत 14 लोगों को शराब के नशे के हालत मे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार झा के दो साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार मुखिया का मेडिकल जांच कराया जहां मुखिया और उसका एक साथी का शराब पीने की पुष्टि की गई जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम रात में शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाया गया था जिसमें अलग-अलग इलाकों से 13 शराब पीने के आरोप में और एक को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शराब बेचने वालों के पास से 13 लीटर शराब भी बरामद किया गया था। उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की दो टीम शराब के खिलाफ छापेमारी करने निकली थी इस दौरान अलग-अलग इलाकों में शराब पीने वालों को 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मालीपुर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार झा को भी गिरफ्तार किया गया जिसकी मेडिकल जांच में भी पुष्टि की गई है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम सभी गिरफ्तार लोगों का मेडिकल जांच करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है । अब सवाल उठता है कि शराब बंदी के बीच एक मुखिया शराब पीकर अपने सहयोगियों के साथ जा रहा था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइट- सौरभ कुमार, उत्पाद अधीक्षक बेगूसराय




