रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत भवन में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए । इस दौरान केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थियों का जमावड़ा लगा था। इस दौरान संसद के द्वारा लाभार्थियों से बातचीत की गई । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के हर जाति धर्म के लोगों के विकास के लिए काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार की इतनी योजनाएं गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही है अगर उसकी चर्चा की जाए तो हरि कथा हरि अनंत वाली बात होगी। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना हो या प्रधानमंत्री सड़क योजना गांव गांव तक पहुंचाई है। गरीब लोगों को गैस सिलेंडर एक सपना होता था जिसे मोदी सरकार ने घर-घर पहुंचाया है और उज्जवला योजनाओं से आज गरीब घर की महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है। महिलाओं के विकास के लिए जीविका मिशन को आगे किया गया है इसमें पहले जहां कुछ हजार करोड़ रूपया आते थे वहीं अब 34000 करोड़ रूपया जीविका मिशन के लिए उपलब्ध कराया गया है ताकि महिलाएं स्वालंबन बन सके। भारत संकल्प यात्रा का यह कार्यक्रम है प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो सपना विकसित भारत का देखा था वह धरातल पर उतर रहा है और 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा इसको लेकर कार्य किया जा रहे हैं। इस दौरान लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




