रिपोर्ट -प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों ने भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है जिसमें दो लोगों को गोली लगी गई है। जख्मी हालत में दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुरा घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है। जख्मी लोगों की पहचान 55 वर्षीय हेमंत झा और 35 वर्षीय देवराज कुमार के रूप में हुई है। घायल के परिजनों ने अपने ही गोतिया पर भूमि विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जख्मी हेमंत झा का अपने भाई के साथ 16 धुर जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है आज शाम में सभी लोग घर पर बैठे थे तभी आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया जिसमें हेमंत झा और देवराज को गोली लगी है घटना के बाद मौके पर अपना तफरी मच गया सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि देवराज पड़ोस का रहने वाला है और वह विवाद के दौरान उस रास्से से वह अपने चाचा के दूकान जा रहा था तभी फायरिंग हो रही थी तभी उस फायरिंग में एक गोली उसे भी लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों को सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है हालांकि दोनों खतरे से बाहर बताया जा रहे हैं। कल रात भी अलग-अलग इलाकों में दो लोगों को जख्मी कर दिया गया था और अब एक बार फिर जमीन विवाद में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया है जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
बाइट- घायल के परिजन
बाइट- घायल
बाइट- घायल




