रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
बेगूसराय में दबंग रिश्तेदारों के द्वारा बार-बार मामूली बात को लेकर महिला और बच्चों की पिटाई कर दी जाती है आज एक बार फिर साइकिल का चाबी लेने का आरोप लगाकर महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है । आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है और एक दूसरे की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। कई लोग बीच बचाव का भी प्रयास किया लेकिन महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से दबंगों द्वारा पिटाई की गई। पूरी घटना लाखों थाना क्षेत्र के लाखों वार्ड नंबर 3 की है। लाखों निवासी वीणा देवी को उसके भतीजे मुन्ना कुमार और उसके भाइयों के द्वारा आज साइकिल का चाबी लेने का झूठा आरोप लगाकर विवाद किया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वीणा देवी और उसके बेटे ,बेटी को बेरहमी से पिटाई की गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल वीणा देवी ने बताया कि उसके भैसुर और भतीजा दबंग है और बार-बार किसी न किसी बात को लेकर उनके बच्चों के साथ मारपीट किया जाता है बार-बार मारपीट होने पर कोर्ट में सनहा भी दर्ज कराया गया था। लाखों थानों में भी शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आज एक बार फिर साइकिल का चाबी लेने का आरोप लगाकर मारपीट की गई है । इस घटना में वीणा देवी, उसके बेटे और बेटी को गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाइट- वीणा देवी, घायल महिला




