अविनाश श्रीवास्तव

रोहतास जिले के सासाराम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते ही नगर का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने जल निकासी के स्रोतों को अवरुद्ध कर दिया है। कई मोहल्लों में नाली के ऊपर सीढ़ियां बना कर उसे बाधित की गई है।

जिससे तेजी से जल निकासी नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि ज्यादा बारिश होने के बाद नालियों से तेज गति से पानी बाहर नहीं निकल पाती है और जलजमाव हो जाता है। इसके लिए सासाराम नगर परिषद ने कई लोगों को नोटिस भी जारी किया है, ताकि नालियों पर से अतिक्रमण हटाया जा सके और जल्द से जल्द पानी का निकासी हो। बता दें कि पिछले एक पखवारे से सासाराम जलजमाव से त्रस्त है और लोगों का हाल बेहाल है।




