बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट
बालापुर में माँ-बेटी की हत्या से हड़कम्प, सूचना के बाद पहुंचे एसपी, बुलाई गई एसएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ..
- रात को 1:00 बजे घर से भागते हुए देखा गया था एक व्यक्ति
- मौके से एक जोड़ी चप्पल भी हुई बरामद
बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापुर गांव में दिल दहला देने वाले एक घटना सामने आई है. जहां रात के अंधेरे में लाल यादव नामक एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला और उसके पांच साल की मासूम बेटी की धारदार हथियार से रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. उधर परिजनों का कहना है कि उन्होंने रात को तकरीबन 1:00 बजे एक अपराधी को घर से भागते हुए देखा था. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया है.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी लाला यादव के पुत्र बबलू यादव पत्नी 30 वर्षीय अनीता देवी एवं उनकी पांच साल की बच्ची सोनी कुमारी पूरे परिवार के साथ अपने घर मे सोई हुई थी. जबकि उनके पति खेत पर सोए हुए थे. घर के सभी सदस्यों के कमरे एक दूसरे से सटे हुए हैं. रात को सभी कमरे के दरवाजे खुले थे. रात्रि तकरीबन एक बजे के जब परिवार के ही एक महिला सदस्य की नींद टूटी तो घर की चहारदीवारी फांदकर किसी व्यक्ति को भागते हुए देखा और बिना किसी से कहे सो गई. उन्हें लगा कि उनका पति घर पर आया होगा. लेकिन सुबह में जब घर वालों ने महिला के कमरे में प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए, महिला और उसके पांच साल की बच्ची का निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. मौके पर घर के सामान भी बिखरे हुए थे.
कहते हैं एसपी :
हत्या के उद्देश्य से ही उसकी हत्या की गई है. देखने से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है. अन्यथा उतने छोटे बच्चे की हत्या नही की गई होती. घटनास्थल से पुलिस ने एक चपल बरामद की है. डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. हैरानी की बात है कि घर से निकलकर भागते हुए एक व्यक्ति को देखने के बाद भी घर के सदस्यों ने महिला के में जाकर क्यों नहीं देखा या फिर शोर क्यो नहीं मचाया? सभी बिंदुओं पर जांच जारी है.
गौरतलब है कि छठ पूजा के दौरान हुए इस वारदात ने पुलिस की आंखों से नींद गायब कर दी है. वहीं, आधिकारिक सूत्रों की माने तो पुलिस हत्यारे के बेहद करीब है और कभी भी इस मामले की खुलासा कर सकती है..
बयान : मनीष कुमार एसपी, एसपी
बयान : लाला यादव, मृतका के ससुर
बयान : एक अन्य परिजन




