महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने आरा जंक्शन पर छठ पर्व को लेकर की गयी तैयारियों का लिया जायजा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

 ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा ना करने तथा ट्रेनों में बीड़ी सिगरेट का सेवन नहीं करने की अपील की

आरा/छठ पर्व को लेकर शनिवार को आरा जंक्शन पर की गयी तैयारियों का रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज जायजा लिया, महाप्रबंधक ने आरा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, पे एंड यूज़ टॉयलेट, पैदल ऊपरगामी पुल, जनता मिल फूड प्लाजा, प्लेटफार्म पर लगे वॉश बेसिन, यात्री सुविधा के क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया,

महाप्रबंधक ने यात्रियों से अपील की, कि यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना चलें 

म्हाप्रबंधक श्री खंडवाल ने यात्रियों से अपील की है,कि यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना चलें, यह खतरनाक है, ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने तथा ट्रेनों में बीड़ी सिगरेट का सेवन करने वालों के साथ-साथ नशाखुरानी गिरोह पर विशेष नजर रखने का महाप्रबंधक ने निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि इसके लिए रेल सुरक्षा बल की टीम गठित की गयी है, जो ऐसी गतिविधियों पर निरंतर नजर रख रही है,

महाप्रबंधक श्री खंडवाल ने  स्टेशन परिसर में मीडिया से  कहा कि पूर्व मध्य रेल द्वारा क्राउड मैनेजमेंट सहित यात्री सुविधा/सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाए गए हैं,

महाप्रबंधक ने आरा जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीएफ द्वारा संदिग्धों की पहचान हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा का कंट्रोल रूम, पैदल ऊपरगामी पुल, एस्केलेटर, यात्री सुविधा केंद्र ,प्लेटफॉर्म, अति विशिष्ट कक्ष, यात्रियों के लिए विशेष रूप से बनाए गए राहत शिविर, रनिंग रूम का जायजा लिया, महाप्रबंधक ने रनिंग रूम खाने की गुणवत्ता की भी जांच की, इस दौरान स्टेशन प्रबंधक ,आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमारी,रेलवे यूनियन के नेता मनोज पाण्डेय, आदि मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment