बेगूसराय में सीएसपी संचालक से लूटने के योजना बना रहे दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में सीएसपी संचालक को लूटने के लिए योजना बना रहे दो अपराधियो को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के इजराहा गांव जाने वाली सड़क के बांसवाड़ी के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर दो अपराधियो को एक पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियो की पहचान विकास कुमार और ललन कुमार के रूप में की गई है जो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गाछी टोला परमानंदपुर गांव का रहने वाला है । छौराही थाना पुलिस और पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो अपराधियो ने हथियार के साथ सीएसपी संचालक से लूटने के लिए बगीचे में योजना बना रहे हे। इस सूचना पर एसटीएफ और छौराही थाना पुलिस ने बांसवाड़ी में घेराबंदी कर दोनों अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस ,एक बाइक और तीन मोबाइल जप्त किया है । एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश एक सीएसपी संचालक से लूटने के लिए जुटे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस को बदमाशों की जमा होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है इन बदमाशों की गिरफ्तारी से लूट की घटना टल गई है। फिलहाल पुलिस इसके अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार ,एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment