जहानाबाद- HAM ने मुख्यमंत्री के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पुतला भी फूंका!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद – पटना विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूव सीएम सह हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी को अपमानित करने को लेकर हम पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर आज जहानाबाद में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़को पर मार्च निकाल कर शहर के अम्बेडकर चौक के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पुतला दहन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से हमारे वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी को विधानसभा में नीतीश कुमार ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए तुम-ताम कर दलित नेता को अपमानित किया है। इसे लेकर लोगो मे आक्रोश है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभाल रहा है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस तरह से नीतीश कुमार लगातार लोगों पर अपमानित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं इसे प्रतीत होता है कि नीतीश कुमार का दिमागी संतुलन का गड़बड़ा गया है,अब इसे बिहार नहीं संभाल रहा है। इसलिए नैतिकता के नाम पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो आगे और चरणबद्ध तरीके से हमारा आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी के नेता यही नही रुके उन्होंने नीतीश कुमार को महिला विरोधी एवं दलित विरोधी नेता करार दिया है।
Byte – चुन्नू शर्मा हम नेता
शंकर मांझी हम नेता

Join us on:

Leave a Comment