रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
–जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के महुलिया टांड़ गांव के पास तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के थानाध्यक्ष व एक जवान को कुचल दिया जिससे दारोगा की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया। जिसका इलाज शहर की निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। मृतक दारोगा की पहचान सिवान जिला निवासी प्रभात रंजन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रभात रंजन जमुई जिले के गरही थाने मे अप्पर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत था जिसे मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि मोहली टांड़ नदी से अवैध बालू तस्करों द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के बाद होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर छापेमारी के लिए निकल गए। जैसे ही उसकी बाइक महोलियाटांड़ के समीप पहुंचा तो उनकी नजर अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर पड़ी जिसे रोकने की कोशिश जब अप्पर थानाध्यक्ष ने किया तो ट्रेक्टर सवार ने अप्पर थानाध्यक्ष को कुचल दिया जिसमे दोनों घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने अप्पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर
Byte 01 शौर्य सुमन एसपी 9431800007




