नालंदा- बिहार शरीफ रेल थाना में तैनात ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह की हार्ट अटैक से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के बिहार शरीफ रेल थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।रेल थानाध्यक्ष ने बताया 20 अप्रैल 2023 को रेल थाना में अपना योगदान दिया था।जिसके बाद अरुण सिंह लगातार अपने ड्यूटी के प्रति सजग रहते थे। आज जब अरुण सिंह अपने ड्यूटी पर तैनात थे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।आनन फानन में अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा अरुण सिंह को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।मृतक सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह भोजपुर के रहने वाले थे। मृतक के पुत्र ने बताया की पूर्व से सब इंस्पेक्टर की तबियत खराब चल रही थी वावजूद वह कर्तव्यनिष्ठा से अपना ड्यूटी कर रहे थे।वही इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया।रेल थानाध्यक्ष के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

बाइट।अभिषेक कुमार मृतक का पुत्र

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment