बेगूसराय- सेना के जवान की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार!

बेगुसराय में सेना के जवान की गला दबा कर हत्या, पर्व को लेकर छुट्टी में घर आया था जवान करुणेश सिंह उर्फ चुनचुन, बछवाड़ा थाना के गोधना गाँव की घटना

बेगूसराय में एक सैनिक को गला दबाकर हत्या एनएच 28 के किनारे शव को फेक देने मामला सामने में आया है। दरअसल बछवाड़ा थाना की पुलिस ने गोधना गांव स्थित एनएच 28 के किनारे से एक शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहिट वृंदावन गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के 35 वर्षीय पुत्र करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह के रुप में हुई। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात्रि अपराधियो ने गला दबा कर हत्या कर दी। जनकारी के अनुसार छठ के मौके पर घर आए एक सेना के एक जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। असम राइफल्स के जवान का शव बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गोधना गांव में सड़क किनारे से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। निकटवर्ती बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना गांव स्थित एनएच 28 के किनारे में लगी उसकी कार के समीप से बछवाड़ा थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया। तत्पश्चात बछवाड़ा पुलिस ने विद्यापतिनगर थाना को घटना की सुचना दी। विद्यापतिनगर थाना की सुचना पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक का हाथ व पैर भी टूटे हैं। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना एनएच 28 की हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।उधर हत्या व अवैध शराब की बिक्री को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यापतिनगर – दलसिंहसराय मुख्य पथ को सहिट वृंदावन तीन मुहानी के समीप जाम कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह असम राइफल्स का जवान था। गत दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव आया था। स्वजनों के मुताबिक वह शुक्रवार की संध्या वह अपनी बेलेनो कार से घर से साथ निकला था। देर रात्रि में विद्यापतिनगर थाना की पुलिस से घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाते ही स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना का क्या कारण। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बाइट: कुणाल सिंह,मृतक के परिजन
बाइट: योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment