विपक्ष की मंशा जनता की आवाज को दबाना है इसीलिए सदन को नहीं चलने दिया जा रहा- भाई बीरेंद्र!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन न चलने देने को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि विपक्ष में बैठे लोगों की मंशा जनता की आवाज को दबाना है इसीलिए सदन को नहीं चलने दिया जा रहा है इससे जनहित का नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बिहार में विकास हो रही है लेकिन विपक्ष को विकास से मतलब नहीं है वही जब उनसे पूछा गया के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ अभद्र व्यवहार किया इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है बातों को गलत तरीके से परोसा जा रहा है

Join us on:

Leave a Comment