बेगूसराय पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने कई विद्यालय का किया निरीक्षण

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं पढ़ सकते हैं तो यह नौकरी आपके लिए नहीं है अभी रिजाइन कर दें। इस दौरान के के पाठक ने पूछा क्या आप नियोजित शिक्षक हैं शिक्षकों ने कहा नहीं परमानेंट शिक्षक। जिस पर के के पाठक ने कहा अगले 5 साल में हमें सरकारी स्कूल को इस स्तर का चाहिए जहां लोग अपनी मर्जी से अपने बच्चे को पढ़ने भेज सके। प्राइवेट स्कूल का विकल्प सरकारी स्कूल बन सके। ऐसी शिक्षा की हमें उम्मीद है। आप लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में ही पढ़ना है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आपका इंतजार कर रहे हैं। दरअसल दो दिवसीय दौरे पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे हैं जहां गुरुवार की रात शाहपुर डायट ट्रेनिंग सेंटर और बिशनपुर ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंचकर नवनियुक्त शिक्षको से संवाद किया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मिला राय और डीएम रोशन कुशवाहा भी मौजूद रहे। आज दूसरे दिन के के पाठक जिले के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment