ठेका दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने के आरोपी लखीसराय के DTO गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बंदोबस्ती के नाम पर 40 लाख धोखाधड़ी करने के आरोप मे लखीसराय के जिला परिवहन पदाधिकारी को भभुआ डीएसपी ने किया गिरफ्तार

कैमूर। बंदोबस्ती के नाम पर 40 लाख रुपए धोखाधड़ी करने के आरोप मे लखीसराय के जिला परिवहन पदाधिकारी जियाउलल्लाह को भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने गिरफ्तार किया। लखीसराय से भभुआ डीएसपी शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में कैमूर पुलिस की टीम ने कबैया थाना क्षेत्र इलाके से लखीसराय डीटीओ जियाउलल्लाह के आवास पर छापेमारी किया और लखीसराय डीटीओ जियाउलल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भभुआ डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि डीटीओ जियाउलल्लाह पर कैमूर में प्राथमिकी दर्ज है। डीटीओ जियाउलल्लाह पर एक युवक से बालू बंदोबस्ती के नाम पर 40 लाख धोखाधड़ी करने का आरोप में कैमूर में प्राथमिकी दर्ज है। फिलहाल कैमूर पुलिस डीटीओ जियाउलल्लाह को अपने साथ गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें