पंकज कुमार जहानाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन जहानाबाद अरवल मोड़ पर किया गया जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि मुख्यमंत्री जी 7 नवंबर को बिहार विधानसभा एवं विधानपरिषद दोनों सदनों में महिलाओं के प्रति बेहद अपमानजनक और शर्मनाक बयान दिया है जिसे पुनः किसी के सामने कह पाना निंदनीय है वहीं मुख्यमंत्री ने बिहार के सर्वोच्च सदन से बहुत ही सरलता से कह दिया जिससे बिहार ही नहीं पूरा देश शर्मशार है इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री विक्षिप्त हो गए है इनसे मुख्यमंत्री का पद नहीं संभल रहा है ऐसे में इन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इसी संदर्भ में “महिलाओं के सम्मान में किसान मोर्चा मैदान में” उतरी है।मौके पर जिला महामंत्री धीरज कुमार,अनिल ठाकुर, रणविजय कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार विश्वकर्मा,श्रीकांत शर्मा,अखिलेश शर्मा,अरविंद शर्मा,विजय कुमार सत्कार,श्यामाकांत शर्मा,ब्रजेश कुमार,महेंद्र कुमार,अभय शर्मा,कौशलेंद्र शर्मा,अजय विश्वकर्मा,सोनी चौधरी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।




