नहीं थम रहा आक्रोश,बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा में महिलाओं और पुरुष के आपत्तिजनक टिप्पणी औरy मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अपमान के खिलाफ भाजपा ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर पार्षद सिधेश आर्य, रामशंकर पासवान,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, प्रियांशु रघुवंशी, प्रिंस सिंह परमार, निकेत सिंह राठौड़, विनोद शर्मा, मोहन पोद्दार, महिला मोर्चा की मंत्री शांति पासवान सहित हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के सुभाष सिंह आदि मौजूद थे। बखरी थाना के महादेव स्थान चौक से शुरू कार्यक्रम में भाजपाइयों ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए जुलूस अम्बेडकर चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला फूंकते हुए पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। विधानसभा और विधान परिषद् के अंदर महिलाओं पर की गयी उनकी अश्लील टिप्पणी तथा मांझी जी पर दिये गये बयान बिहार और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। भाजपाइयों ने राज्यपाल से नीतिश कुमार की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें