पंकज कुमार जहानाबाद ।
प्राचीन देवी मंदिर में नवरात्र में पूजा की समीक्षा बैठक एवं लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत की तैयारी बैठक संपन्न हुई! प्राचीन देवी मंदिर के सचिव सह श्री श्री छठ पूजा समिति प्राचीन देवी मंदिर ऊंटा के अध्यक्ष विजय कुमार सत्कार ने बताया इस वर्ष प्राचीन देवी मंदिर के नई समिति का गठन किया गया था इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर के माता रानी के सेवा में हाजिरी लगाई 9 दिन 9 तरह का प्रसाद का वितरण किया गया जो दाताओं के द्वारा दिया गया था साथ ही इस वर्ष पूर्व के व्यवस्था से बेहतर व्यवस्था के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा करने का निर्णय लिया गया!
प्राचीन देवी मंदिर के अध्यक्ष प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह ने नवरात्र में लगे कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस सामान समारोह के उपरांत भोजन प्रसाद की व्यवस्था थी सम्मानित किए जाने वाले कार्यकर्ताओं में प्राचीन देवी मंदिर के उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह मनीष सिंह कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता मणिकांत जी गांधी पासवान दिनेश कुमार सिंह मिंटू कुमार जयसवाल धनेश चौधरी निरंजन साहू पवन कुमार उमेश चौधरी नवल पटेल शक्ति चौधरी नितीश कुशवाहा रोशन पासवान सोनी चौधरी करण पांडेय रवि रंजन सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह रणजीत सिंह आदी कई कार्यकर्ता मौजूद थे! कार्यकर्ताओं को मंदिर के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करके कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया ! सभी कार्यकर्ताओं ने इस बार छठ पूजा को और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया!




