यूजर चार्ज कलेक्शन में कैमूर जिला राज्य में तीसरे पायदान पर, कार्य को और बेहतर करने की आवश्यकता!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार पटना द्वारा ओडीएफ प्लस ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की समीक्षा की गई। इस दौरान यूजर चार्ज कलेक्शन में कैमूर जिला राज्य में तीसरे पायदान पर है इस संदर्भ में मुख्य सचिव के द्वारा निर्देश दिया गया की कार्य को और बेहतर करने की आवश्यकता है एवं छूटे हुए घर से भी शत प्रतिशत यूजर चार्ज कलेक्शन करते हुए जीपीआईसी के माध्यम से बैंक में जमा कराना सुनिश्चित करें। वहीं कचरा प्रसंस्करण इकाई में कैमूर जिला राज्य में पांचवें पायदान पर है। इस संदर्भ में मुख्य सचिव के द्वारा निर्देश दिया गया की शेष बचे हुए पंचायत में डब्ल्यूपीयू निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा डब्ल्यूपीयू में निर्माण होने वाले कम्पवात की खरीदारी कराना भी सुनिश्चित करें।
वहीं मुख्य सचिव द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतो में स्वच्छ गांव-स्वच्छ त्यौहार अभियान संचालन का निर्देश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी, कैमूर उप विकास आयुक्त, कैमूर एवं निदेशक ग्रामीण विकास कार्य विभाग, कैमूर उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment