38 आँगनबाड़ी सेविकाओं व 3 सहायिकाओं को किया सेवामुक्त, भड़की कर्मियों का सामूहिक इस्तीफा!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

:चार सूत्री मांग को लेकर पिछले एक माह से अधिक समय से जिले की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर रहने वाली जिले की 38 सेविकाओं व तीन सहायिकाओं को सोमवार को चयनमुक्त कर दिया गया। चयनमुक्त की जानकारी मिलते ही जिले की सभी सेविका सहायिका मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय पहुंच कर सामूहिक इस्तीफा देते हुए जमकर हंगामा किया | इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया | इस मौके पर नालंदा आगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने 4 सूत्री मांग को लेकर 9 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं | सरकार हम पर दबाब देने के लिए बर्खास्त कर रही है | आज हमलोग सामूहिक रूप से अपना अपना इस्तीफा सौपने आये हैं | सरकार जब तक हमलोगों की बात नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा |
डीपीओ ने बताया कि उनके स्तर से आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने के संबंध में वार्ता की गयी। लेकिन, हड़ताल से वापस लौटने को वे तैयार नहीं हुईं। इसके पहले सीडीपीओ स्तर से सेविकाओं से केन्द्र बंद रखने पर दो बार स्पष्टीकरण किया जा चुका है।

बाइट।आशाकर्मी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment