बेगूसराय- अतिक्रमण हटाने बुलडोजर लेकर उतरी नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में नगर निगम और जिला प्रशासन ने सड़क पर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

बेगूसराय में नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक चलाया गया। इस दौरान एन एच किनारे लगे फुटकर दुकानदारों का सारा सामान जप्त कर नगर निगम लाया जा रहा है। दरअसल नगर निगम के द्वारा एक सप्ताह पहले ही दुकानदारों को मौखिक और लिखित निर्देश दिया गया था कि वह अतिक्रमण को हटा ले लेकिन इसके बावजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानों को नहीं हटाया जिसके बाद आज नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और सभी दुकानदारों का सारा सामान जप्त का ट्रैक्टर पर लोड कर लिया है ।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह प्रशासन के द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानदारों का सामान जप्त कर रही है। यहां अधिकतर फल की दुकान थी और फुटकर कपड़े की दुकान थी जिनका सारा सामान जप्त किया गया है। इस दौरान दुकानदार समान जप्त होते देख प्रशासन से उठक बैठक कर और कान पकड़ कर माफी मांगते रहे लेकिन प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी और सारा सामान जप्त कर नगर निगम कार्यालय ले गई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कहा गया था एन एच के बगल नाले के पास दुकान लगाने के लिए वहां लगाया गया इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा सारा सामान जप्त कर लिया गया है , जिससे स्थानीय दुकानदारों में काफी नाराजगी है । वही संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि पहले भी नोटिस किया गया था मौखिक भी आदेश दिया गया था उसके बाद आज अतिक्रमण हटाया जा रहा है दुकानदारों का सामान जप्त किया जा रहा है जो नगर निगम में रखा जाएगा और दुकानदार वहां से जुर्माना देकर अपना सामान वापस ले सकेंगे। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक चलाया जा रहा है।
बाईट- स्थानीय दूकान दार
बाईट- दूकान दार
बाईट- दूकानदार
बाईट- सीओ , बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment