रिपोर्ट :- पंकज कुमार!
जहानाबाद में 10 सूत्री मांगों को लेकर ममता कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान ममता कर्मियों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। ममता कर्मियों का मुख्य मांग कि हम लोगों को ड्रेस का पैसा, न्यूनतम 26हजार रुपया प्रतिमाह भुगतान, सेवानिवृत्ति होने के बाद 10 हजार पेंशन दिया जाय सहित 10 सूत्री मांग शामिल थे। ममता कर्मियों बताया कि हम लोगों का बकाया मानदेय का भुगतान लाख गुहार के बावजूद नहीं दिया जा रहा है। साथ ही हम लोगों के द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बाद भी सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर आज हम सब ममता कर्मी एकजुट होकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे है और अपनी 10 सूत्री मांग के समर्थन में सिविल सर्जन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। वही प्रर्दशन में बड़ी संख्या में ममता कर्मी शामिल थी।
Byte – प्रदर्शनकारी, ममता कर्मी
प्रदर्शनकारी, ममता कर्मी




