बेगुसराय में कोचिंग पढ़ने के दौरान पहले दोस्ती, फिर लव-सेक्स उसके बाद धोखा

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय में प्यार का परवान अगर चढ़ जाए तो ना जात देखते हैं ना धर्म..किसी भी हद तक लड़का लड़की जीने मरने की कसमें खाकर एक दूसरे से वादा कर हद पार करने को तैयार रहते हैं। इसी करी में बेगूसराय जिला अंतर्गत बलिया थाना क्षेत्र से निकलकर सामने आया है । जहां एक स्नातक की छात्रा को कोचिंग पढ़ने के दौरान एक युवक से पहले दोस्ती हुई फिर प्यार के बाद एक दूसरे से शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन लड़का शादी करने से अब लड़की से इनकार कर रहा है। यह मामला बलिया थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा निवासी प्रवेश दास का बेटा राहुल कुमार ने एक छात्रा से लगातार 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी से इनकार कर रहा है। बता दे कि तेघरा थाना क्षेत्र में मेला में भी घूमने दोनों गए थे।
पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की पीड़ित छात्रा ने बताया कि राहुल कुमार दास 1 वर्ष पूर्व से ही मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए यह कहकर कि हम दोनों शादी करके एक साथ-साथ जीवन व्यतीत करेंगे, मैं उनके कथनानुसार शारीरिक संबंध बनाई। मैं कोचिंग पढ़ने में कोचिंग पढ़ने बलिया बाजार जाती थी वहीं राहुल कुमार दास से मुझे संपर्क हुआ संपर्क के बाद राहुल कुमार दास का आना-जाना मेरे घर पर होने लगा राहुल ने शादी की बात कह कर मुझे विश्वास में लेकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा तब शादी करने से मुकर रहा है। छात्रा ने कही कि मैं अनाथ लड़की हूं , मेरे पिताजी नहीं है, मेरे साथ अपराध हो रहा है। इसी का फायदा उठा कर राहुल कुमार दास ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाकर धोखा दिया है । पीड़ित छात्रा ने जब लड़का से बात की तो राहुल कुमार दास ने कहा मेरे मम्मी पापा इस शादी के लिए तैयार नहीं है। इसीलिए शादी नहीं कर सकते हैं। इधर पीड़िता छात्रा ने थाने में शिकायत कर राहुल कुमार दास के विरुद्ध मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने की शिकायत की है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस पुलिस छात्रा को न्याय मिलेगा या नहीं । वहीं बलिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन थाना में प्राप्त के बाद छानबीन की जा रही है। आखिर क्या पूरा मामला है।

बाइट पीड़िता छात्रा

Join us on:

Leave a Comment