मंत्रीमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषधिकार, करें या ना करें- कांग्रेस!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री के समझ पर निर्भर है वह जब चाहेंगे तब खाली पदों को भरेंगे वही जब उनसे पूछा गया कि क्या कारण है की जनता दल यूनाइटेड विदेश नीति की तारीफ कर रही है तो इस पर वह जदयू के बयानों से किनारा कर गए और कहा की इस सवाल का जवाब आप जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ताओं से पूछे इसका जवाब मैं नहीं दूंगा अखिलेश प्रसाद सिंह के बॉडी लैंग्वेज से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंडिया गठबंधन को लेकर जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस के बीच कुछ अनबन है इसलिए कांग्रेस के तरफ से अखिलेश प्रसाद सिंह ने बच बचाकर सवालों का जवाब दिया वही इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी प्रहार किया और कहां की भाजपा के कारण देश में गरीबी बेरोजगारी और अन्य समस्याएं बड़ी है और आने वाले समय में जो पांच राज्यों के चुनाव हो रहे हैं उसमें भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा

Join us on:

Leave a Comment