बेगुसराय में दीपावली,काली पूजा और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी अनुमंडल सभागार में दीपावली,काली पूजा और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षत करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि तीनों पर्व को आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मनाये,किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे अगर पकड़े जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।श्री कुमार ने छठ पूजा के दौरान बैरिकेडिंग करने,गोताखोर की तैनाती से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिये।वही गांव एवं शहर में साफ-सफाई करने,छठ घाटों की सफाई करने तथा प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।वही नगर क्षेत्र के मेला कमिटी को रात्रि दस बजे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्यारह बजे के बाद लाउडस्पीकर नही बजाने की बात कही है।एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा कि मेला के दौरान हुड़दंग मचाने वाले लोग किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएगे।मेला के दरम्यान विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा।इस दौरान काली पूजा एवं छठ पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा पूजा पंडाल एवं विसर्जन कार्यक्रम की जानकारी दी गई,साथ ही अपने-अपने विचार भी प्रकट किए हैं।वही एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी सूरत में बिना अनुमंडल प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सूचना दिए बगैर कोई कार्यक्रम आयोजित नही किए जायेंगे।सभी पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना जरूरी है।मेला परिसर में करीब 100 वॉलिंटियर को सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रखने की बात कही है।किसी प्रकार के उपद्रव या फिर मारपीट की सूचना मिलने पर तुरंत कार्यक्रम को रद्द कर दिया जाएगा।साथ ही मेला कमिटी के सदस्यों पर कार्यवाई किया जाएगा।मौके पर डीसीएलआर किशन कुमार,बखरी सीओ शिवेंद्र कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा,थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय,गढ़पुरा बीडीओ हरिमोहन प्रसाद,सीओ स्मिता कुमारी,थानाध्यक्ष मनीष कुमार नावकोठी आरओ धनश्री बाला,बखरी बिजली जेई रवि कुमार,अग्निशमन पदाधिकारी श्रवण रविदास,प्रमुख शिवचंद्र पासवान,जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी,उपप्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा,मनोरंजन वर्मा,अली राज, पूर्व पंसस पंकज पासवान, कांग्रेस के कमलेश कंचन, व्यापार संघ के मनोज चौधरी, जदयू नेता सुनील चौधरी सहित सभी काली पूजा समिति सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment