प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बिहार राज्य डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के द्वारा सेवा समायोजन की मांग को लेकर रविवार को छुट्टी के दिन जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया है। दरअसल डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के कर्मियों की मांग है कि बेल्ट्रॉन के माध्यम से बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों आंचल और विभिन्न विभागों में कार्यरत आशु लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आईटी ब्वाज , गर्ल को सरकार सेवा में समायोजन करें ताकि कर्मियों को लाभ मिल सके। एक सूत्री मांग सेवा समायोजन की मांग को लेकर आज बंदी के दिन करीब 300 कर्मचारी धरना पर बैठ गए हैं। संघ के अध्यक्ष अमित जायसवाल ओर संघ कर्मियों ने बताया कि सरकार काम ले रही है लेकिन उनके सेवा के समायोजन के मांग पर टालमटोल की नीति अपना रही है आज से राज्य संघ के आह्वान पर आंदोलन की शुरुआत की गई है आज पहले दिन एक दिवसीय धरना दिया गया है इसके बाद 6 नवंबर से 5 दिनों तक काला बिल्ला लगाकर सभी कर्मी अपने कार्यालय में काम करेंगे और उसके बाद 28 और 29 नवंबर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा। सरकार करीब 20 सालों से विभिन्न विभागों में काम ले रही है लेकिन उनको मांगों को कभी गंभीरता से विचार नहीं कर रही है अगर इन आंदोलनों के बाद भी मांग पूरा नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।
बाईट- अमित जायसवाल, अध्यक्ष संघ
बाईट-महिला कर्मी,डाटा इंट्री ऑपरेटर
बाईट-महिला कर्मी,डाटा इंट्री ऑपरेटर




