यूट्यूबर हराधन कुमार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में की गई थी हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

नालंदा -पिछले 13 अक्टूबर को रहुईं थाना क्षेत्र इलाके के सोसंदी गांव में घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों के द्वारा यूट्यूबर हराधन कुमार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से टीम का गठन करते हुए इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है इस मामले में आरोपित रणविजय कुमार कथराही गांव से गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी नरूल हक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी।युवक हराधन का गांव के ही किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती से अवैध संबंध चल रहा था।सदर डीएसपी ने बताया की जिस युवती से हराधन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी गांव में आरोपित शिक्षक रणविजय कुमार पढ़ाने का काम करता था। आरोपी को जैसे ही हराधन से युवती की प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई उसी वक्त से शिक्षक के द्वारा युवक को मारने की साजिश रची गई थी।फिलहाल इस घटना में प्रयुक्त चाकू और खून से सना कपड़े एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।कुल मिलाकर इस घटना के पीछे अवैध प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

बाइट। नरूल हक सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment