:- रागिनी शर्मा !

भाजपा के नगर मंत्री आशुतोष पासवान के नेतृत्व में मुंगेर एवं नौवागढी के स्थानीय लोगों द्वारा काफी उत्साह और उमंग के साथ स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया । इस अवसर पर भाजपा के नगर मंत्री आशुतोष पासवान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने लोजपा पार्टी की स्थापना करते हुए पूरे बिहार ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर पासवान जाति को पहचान दिलाने का काम किया है । नगर मंत्री ने राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे नेता विरले ही आते हैं ।

इस लिए अब उनके नाम पर मुंगेर, भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाले एप्रोच पथ पर रामविलास पासवान चौक बनाया जाएगा । मुंगेर ,भागलपुर एवं खगरिया एप्रोच पथ के जुराव स्थल मुंगेर के तेलिया तालाब के पास लोजपा के संस्थापक एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान जी के जयंती के अवसर पर इस तेलिया तालाब तीन बटिया का नाम रामविलास पासवान चौक करने का निर्णय लिया गया है । वह हमेशा समाज और राष्ट्र की भलाई में लगे रहे और जाते-जाते उन्होंने अपनी पार्टी का नेतृत्व चिराग जी के हाथों में सौंपा। इसलिए लोजपा पार्टी पर पूर्णतः चिराग पासवान जी का अधिकार है। इसी शुभ दिन के अवसर पर चिराग जी के द्वारा हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस ने ना सिर्फ चिराग पासवान के पीठ पर बल्कि पूरे पासवान जाति के पीठ पर छुरा भोंकने काम किया है। आने वाले समय में चुनाव आयोग द्वारा दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया जाएगा। सिर्फ मुंगेर ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता चिराग पासवान जी के साथ हैं।




