गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या, दोनों आंखें फोड़ी!

SHARE:

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार!

नालंदा। नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के मथुरापुर गांव में महिला की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया जाता है कि खुशबू देवी के पति लगातार 20 हजार की मांग कर रहा था। रुपए नहीं देने पर विवाहिता खुशबू देवी के साथ पति अक्सर मारपीट करता था। 3 दिन पूर्व में भी पति के द्वारा ससुराल वालों से पैसे की मांग की गई थी ,नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

परिजनों ने बताया कि खुशबू कुमारी 6 महीने से गर्भवती थी बावजूद हैवानियत की हदों को पार करते हुए पति के द्वारा गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर उसकी दोनों आंखों को फोड़ दिया और शव को तालाब में फेंक दिया था कि मामला डूब कर मौत होने का प्रतीत हो। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। वही ससुराल वालों के द्वारा बताया गया कि खुशबू मवेशी चराने के लिए तालाब की ओर गई थी। मवेशी चराने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

Join us on:

Leave a Comment